जी7 देशों ने गुरुवार को बताया कि कोविड-19 का ओमीक्रॉन वैरिएंट 'वैश्विक स्तर पर जनस्वास्थ्य के लिए अभी सबसे बड़ा खतरा' है। बकौल जी7, "देशों के लिए मिलकर काम करना, स्थिति पर नज़र रखना और डेटा शेयर करना अभी सबसे महत्वपूर्ण है।" सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में मिला ओमीक्रॉन वैरिएंट अब 75 से अधिक देशों में फैल चुका है।