कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान ऑक्सीजन की कमी से नहीं हुई किसी की मौत: यूपी सरकार
उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान राज्य में ऑक्सीजन की कमी के चलते किसी की भी मौत नहीं हुई। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि राज्य में डॉक्टर्स द्वारा जारी किए गए 22,915 मृत्यु प्रमाण-पत्रों में कहीं भी 'ऑक्सीजन की कमी से मौत' का ज़िक्र नहीं था।