स्वास्थ्य मामलों से संबंधित एक संसदीय समिति ने कहा है कि कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान रोकथाम रणनीतियों को समय पर लागू किया जाता तो अनेक लोगों की जान बचाई जा सकती थी। समिति ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, "कई राज्य आपात स्वास्थ्य स्थितियों से निपटने में असमर्थ रहे...जिसके चलते पांच लाख से अधिक लोगों की मौतें...हुईं।"