कोविड-19 की नई लहर पूरे यूरोप में फैल रही है: संयुक्त राष्ट्र के प्रमुख

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेश ने कहा है, "रोज़ाना (कोविड-19 के) 15 लाख मामले आ रहे हैं। एशिया में बड़े आउटब्रेक हो रहे हैं...पूरे यूरोप में नई लहर फैल रही है।" बकौल गुटेरेश, सवाल अगला वैरिएंट 'आया तो' का नहीं, 'कब आएगा' का है। उन्होंने कहा, "औसतन हर 4 महीने में नया वैरिएंट आना बताता है कि...जल्द...कदम उठाना होगा।"