कोविड-19 की प्रीकॉशन डोज़ के लिए प्राइवेट सेंटर ₹150 तक ले सकते हैं सर्विस चार्ज: सरकार

केंद्र सरकार ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 की प्रीकॉशन डोज़ उसी वैक्सीन की लगाई जाएगी जिसका इस्तेमाल पिछली दो डोज़ लगवाने के लिए किया गया था और CoWIN प्लैटफॉर्म पर नए पंजीकरण की ज़रूरत नहीं होगी। सरकार ने कहा कि प्राइवेट सेंटर टीकाकरण के लिए सर्विस चार्ज के तौर पर अधिकतम ₹150 तक का शुल्क ले सकते हैं।