प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोविड-19 की स्थिति को लेकर गुरुवार को शाम 4:30 बजे सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए बातचीत करेंगे। इस साल सभी मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की यह पहली बैठक होगी। गौरतलब है, देश में बुधवार को कोविड-19 के मामलों में 7 माह के भीतर सर्वाधिक दैनिक वृद्धि रिपोर्ट हुई थी।