कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट की पहली तस्वीर जारी की गई
सबसे पहले दक्षिण अफ्रीका में रिपोर्ट हुए कोविड-19 के ओमीक्रॉन वैरिएंट की पहली तस्वीर रोम के बम्बिनो जेसू अस्पताल ने तैयार कर प्रकाशित की है। इस तस्वीर में दिख रहा है कि कैसे इस वैरिएंट के कुछ म्यूटेशन प्रोटीन के एक ही हिस्से पर चिपके हुए हैं। शोधकर्ताओं ने कहा, "इसका मतलब यह नहीं कि ये वैरिएंट्स ज़्यादा खतरनाक है।"