कोविड-19 के कारण हॉन्ग-कॉन्ग ने दुनिया के अधिकांश हिस्सों से ट्रांज़िट उड़ानें निलंबित कीं

हॉन्ग-कॉन्ग ने कोविड-19 (ओमीक्रॉन) के उच्च जोखिम वाले करीब 150-देशों और क्षेत्रों से ट्रांज़िट उड़ानों को 16-जनवरी से निलंबित कर दिया है। हॉन्ग-कॉन्ग इंटरनैशनल एयरपोर्ट ने कहा है कि अधिकारियों द्वारा उच्च जोखिम के रूप में वर्गीकृत किए गए स्थानों में यात्रा से 21-दिन पहले रहने वालों के लिए 16-जनवरी से 15-फरवरी तक शहर से ट्रांज़िट करने पर प्रतिबंध रहेगा।