inshorts

कोविड-19 के खिलाफ 50% प्रभावी है कोवैक्सीन: लैंसेट में प्रकाशित पहला वास्तविक अध्ययन

लैंसेट में प्रकाशित कोवैक्सीन के पहले वास्तविक अध्ययन के अनुसार, दूसरी डोज़ के कम-से-कम 14 दिन बाद यह सिम्प्टोमैटिक (लक्षण वाले) कोविड-19 पर 50%, 28 दिन बाद 46% और 42 दिन बाद 57% प्रभावी है। 'द लैंसेट इन्फेक्शियस डिज़ीज़' में प्रकाशित इस अध्ययन के तहत एम्स दिल्ली के 2,714 कर्मचारियों का 15 अप्रैल-15 मई के बीच आकलन किया गया था।