कोविड-19 के डर से 3 साल से बेटे संग गुरुग्राम के मकान में बंद महिला के घर की तस्वीरें आईं सामने
गुरुग्राम (हरियाणा) के उस घर की तस्वीरें सामने आईं हैं जहां कोविड-19 महामारी के डर के चलते बीते 3 साल से अपने बेटे के साथ महिला ने खुद को बंद कर रखा था। तस्वीरों में दूध, अन्य सामानों के खाली पैकेट्स के ढेर बिखरे दिख रहे हैं। पति द्वारा पुलिस को सूचित करने के बाद यह मामला सामने आया था।