भारत में मंगलवार को 117 दिनों में कोविड-19 मामलों की सर्वाधिक एकदिनी वृद्धि (37,379) दर्ज की गई और सक्रिय मामले 1,71,830 हो गए हैं। भारत में फिलहाल महाराष्ट्र में कोविड-19 के सर्वाधिक सक्रिय मामले (56,117) हैं जिसके बाद पश्चिम बंगाल (20,186 सक्रिय मामले) का स्थान है। केरल और कर्नाटक में कोविड-19 के क्रमशः 20,053 और 11,374 केस ऐक्टिव हैं।