ऑक्सफैम की रिपोर्ट 'इनइक्वॉलिटी किल्स' के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान (मार्च 2020- 30 नवंबर 2021) भारतीय अरबपतियों की संपत्ति ₹23.14 लाख करोड़ से बढ़कर ₹53.16 लाख करोड़ हो गई। इसके अलावा भारत को 2021 में 40 नए अरबपति मिले। बकौल यूएन, 2020 में 4.6 करोड़ भारतीय बेहद गरीब हुए जो नए वैश्विक गरीबों का लगभग आधा हिस्सा है।