स्वास्थ्य संबंधी संसद की स्थाई समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफारिश की है कि केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्रालय कोविड-19 (विशेष रूप से दूसरी लहर) के दौरान ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई मौतों का ऑडिट कर पीड़ित परिवारों को मुआवज़ा सुनिश्चित करे। समिति ने कहा कि वह सरकारी एजेंसियों से अधिक पारदर्शिता और जवाबदेही की अपेक्षा करती है।