पिछले हफ्ते 11-प्रांतों में संक्रमण के 100 नए मामले मिलने के बाद कोविड-19 के नए आउटब्रेक को रोकने के लिए चीन फिर से लॉकडाउन लागू कर रहा है। आउटब्रेक के हॉटस्पॉट एजिन काउंटी ने अपने 35,700 निवासियों को सोमवार से अपने घर में रहने को कहा। वहीं, प्रभावित इलाकों से बीजिंग आने वालों के लिए कोविड-19 नेगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य होगी।