inshorts

कोविड-19 के नए आउटब्रेक से निपटने के लिए चीन ने रद्द कीं सैकड़ों उड़ानें, स्कूल किए बंद

चीन ने पर्यटकों के समूह से जुड़े नए कोविड-19 आउटब्रेक से निपटने के लिए गुरुवार को सैकड़ों उड़ानें रद्द कीं, स्कूल बंद किए और टेस्टिंग बढ़ा दी। चीन ने लगातार 5वें दिन नए मामले मिलने के बाद उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी इलाकों में प्रतिबंध बढ़ा दिए। इसमें दर्जनों मामले एक बुज़ुर्ग दंपति से जुड़े हैं जो पर्यटकों के समूह में थे।