दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट B.1.1.529 के बारे में भारत ने कहा है कि कई म्यूटेशंस वाला यह वैरिएंट लोगों का स्वास्थ्य गंभीर रूप से प्रभावित कर सकता है। सीडीसी अफ्रीका ने कहा, "इसके कुछ म्यूटेशंस पूर्व वैरिएंट में देखे गए हैं, जैसे डेल्टा।" इस वैरिएंट के मामले बोत्सवाना, हॉन्ग-कॉन्ग और इज़रायल में भी मिले हैं।