कोविड-19 के नए वैरिएंट एवाई.4.2 की एक टीम जांच कर रही है: सरकार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, एक टीम कोविड-19 के नए वैरिएंट एवाई.4.2 की जांच कर रही है। बकौल रिपोर्ट्स, आंध्र प्रदेश, एमपी, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और जम्मू-कश्मीर में डेल्टा वैरिएंट से संबंधित इस वैरिएंट के करीब 20 मामले मिले हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद और राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के दल विभिन्न वैरिएंट की जांच करते हैं।