एम्स के सेंटर फॉर कम्यूनिटी मेडिसिन के डॉक्टर संजय राय ने दक्षिण अफ्रीका में मिले कोविड-19 के नए वैरिएंट B.1.1.529 को लेकर कहा है, "हमें इस वैरिएंट की कुल संक्रामकता नहीं पता है।" डॉक्टर राय ने कहा, "संभावना है कि यह वैक्सीन या संक्रमण से प्राप्त इम्यूनिटी को बाईपास कर सकता है।" गौरतलब है, इस वैरिएंट के 32 म्यूटेशन हैं।