कोविड-19 के नए वैरिएंट की संक्रामकता और वैक्सीन के प्रभाव की जांच जारी है: आईसीएमआर
आईसीएमआर के वैज्ञानिक समीरन पांडा ने कहा है कि दूसरे देशों में सामने आए कोविड-19 के नए वैरिएंट में जीनोमिक और संरचनात्मक बदलाव देखे गए हैं। उन्होंने कहा कि क्या यह बदलाव वायरस की संक्रामकता को बढ़ाएंगे और क्या वैक्सीन का प्रभाव कम होगा इसकी जांच हो रही है। बकौल पांडा, वैक्सीन में कुछ बदलाव करने पड़ सकते हैं।