कोविड-19 (ओमीक्रॉन) के बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली एम्स ने मरीज़ों की रुटीन भर्ती और गैर ज़रूरी सर्जरी को बंद करने का फैसला किया है। एम्स ने कहा है कि ओपीडी सर्विस नए और फॉलो-अप मरीज़ों के लिए सीमित प्रतिबंधित रजिस्ट्रेशन के साथ चालू रहेगी। इसके अलावा, स्पेशिएलिटी क्लीनिक फॉलो-अप मरीज़ों को केवल फॉलो-अप अपॉइंटमेंट स्लॉट में रजिस्टर्ड किया जाएगा।