inshorts

कोविड-19 के बीच 18 महीनों से स्कूल नहीं गए हैं 7.7 करोड़ छात्र: यूनिसेफ

यूनिसेफ ने कहा है कि दुनिया कोविड-19 महामारी के चलते शिक्षा के संकट का सामना कर रही है और पिछले 18 महीनों से करीब 7.7 करोड़ छात्र स्कूल नहीं जा पाए हैं। गौरतलब है कि यूनिसेफ ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स को 18 घंटे के लिए बंद कर स्कूलों को जल्द-से-जल्द दोबारा खोलने की अपील की थी।