नीदरलैंड में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के चलते डच सरकार ने 3-सप्ताह का आंशिक लॉकडाउन लगाया है। शनिवार रात से शुरू होने वाले इस आंशिक लॉकडाउन के तहत बार-रेस्टोरेंट और सुपरमार्केट रात 8 बजे बंद होंगे जबकि गैर-ज़रूरी सामान बेचने वाली दुकानें शाम 6 बजे बंद करनी होंगी। वहीं, इस दौरान होने वाले खेल आयोजनों में फैंस शामिल नहीं होंगे।