देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच सरकार ने चिंताजनक स्थिति वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) के नाम बताए हैं। ये राज्य/यूटी महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, केरल और गुजरात हैं। बकौल सरकार, महाराष्ट्र में साप्ताहिक कोविड-19 पॉज़िटिविटी दर बढ़कर 22.39% हो गई जबकि पश्चिम बंगाल में यह आंकड़ा बढ़कर 32.18% हो गया।