पश्चिम बंगाल में सोमवार को कोविड-19 के मद्देनज़र ‘पाड़ाय शिक्षालय’ (मोहल्ला स्कूल) परियोजना की शुरूआत की गई जिसमें कक्षा 1-7 तक के बच्चों की खुले में कक्षाएं चलाई जाएंगी। शिक्षा मंत्री ब्रत्या बसु ने बताया कि इसमें 50,159 प्राइमरी स्कूल शामिल होंगे जिसमें प्राइमरी के शिक्षक पढ़ाएंगे। वहीं, बच्चों के लिए 'मिड डे मील' का भी इंतज़ाम किया गया है।