कोविड-19 के मद्देनज़र वाघा बॉर्डर रिट्रीट समारोह में जनता के प्रवेश को फिर से रोका गया

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने बुधवार को बताया कि कोविड-19 के मद्देनज़र पंजाब के अटारी में भारत-पाकिस्तान सीमा पर दैनिक ध्वजारोहण रिट्रीट समारोह में जनता के प्रवेश को 'तत्काल प्रभाव' से रोक दिया गया है। गौरतलब है, इस समारोह में जनता का प्रवेश पिछले साल सितंबर में शुरू किया गया था जो मार्च 2020 के बाद से बंद था।