inshorts

कोविड-19 के मामलों के चलते अमेरिका और आयरलैंड के बीच वनडे सीरीज़ हुई रद्द

अमेरिका और आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली वनडे इंटरनैशनल सीरीज़ रद्द करने की मंगलवार को घोषणा की। आयरिश टीम के स्टाफ के कुछ सदस्यों के कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद यह निर्णय लिया गया है जबकि इससे पहले अमेरिकी दल में संक्रमण के मामले मिलने पर सीरीज़ प्रभावित हुई थी।