कोविड-19 के मामलों में महाराष्ट्र में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं, स्थिति नियंत्रण में है: टोपे

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को कहा कि उन्होंने राज्य में कोविड-19 की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की है। टोपे ने कहा, "चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि (कोविड-19) मामलों में उल्लेखनीय वृद्धि नहीं हुई है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।" बकौल टोपे, "हम 12-15 व 15-18 आयुवर्ग के बच्चों का टीकाकरण कर रहे हैं।"