कोविड-19 के वर्तमान बूस्टर डोज़ ओमीक्रॉन वैरिएंट से लड़ने के लिए हैं काफीः फाउची
वाइट हाउस के मुख्य चिकित्सा अधिकारी एंथनी फाउची ने कहा है कि कोविड-19 के मौजूदा उपलब्ध वैक्सीन के बूस्टर डोज़ ओमीक्रॉन वैरिएंट के खिलाफ काम करने में सक्षम हैं। एलर्जी और संक्रामक रोगों के राष्ट्रीय संस्थान के डेटा को उद्धत करते हुए फाउची ने कहा कि ओमीक्रॉन के खिलाफ मॉडर्ना वैक्सीन के दो डोज़ की निष्क्रियता गतिविधि ‘काफी कम’ है।