कोविड-19 केस बढ़ने के बीच केंद्र के स्टाफ के लिए कौन से नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं?
केंद्र सरकार ने कोविड-19 मामले बढ़ने के बीच अंडर सेक्रेटरी पद से निचले स्तर के अपने 50% कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने का निर्देश दिया है। वहीं, दफ्तर दो अलग-अलग शिफ्ट (सुबह 9 बजे-शाम 5:30 बजे और सुबह 10 बजे-शाम 6:30 बजे) में संचालित होंगे। कंटेनमेंट ज़ोन्स में रहने वाले कर्मचारियों को दफ्तर आने से छूट दी गई है।