inshorts

कोविड-19 को एक बैक्टीरिया बताकर एस्पिरिन से इसके इलाज का दावा फर्ज़ी: सरकार

केंद्र ने स्पष्ट किया है कि कोविड-19 को वायरस की जगह एक बैक्टीरिया बताकर एस्पिरिन जैसी दवाओं से इसके इलाज का दावा करने वाला वॉट्सऐप मेसेज फर्ज़ी है। मेसेज में दावा किया गया कि सिंगापुर में एक कोविड-19 मरीज़ के शव के पोस्टमॉर्टम के बाद इसका पता चला। बकौल सरकार, "कोविड-19 एक वायरस है...एस्पिरिन से इसका इलाज नहीं हो सकता।"