21 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच कोविड-19 टीका नहीं लगवाने के कारण यूएस ओपन 2022 में भाग नहीं ले पाएंगे। उन्होंने ट्वीट किया, "अफसोस कि मैं इस बार यूएस ओपन के लिए...न्यूयॉर्क नहीं जा पाऊंगा...प्यार और समर्थन...के लिए धन्यवाद #NoleFam। साथी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं।" गौरतलब है, उन्हें ऑस्ट्रेलियन ओपन 2022 में भी खेलने की अनुमति नहीं मिली थी।