कोविड-19 टीका लगवाने गए शख्स को महाराष्ट्र में लगाया गया ऐंटी-रेबीज़ टीका
अधिकारियों ने बताया है कि ठाणे (महाराष्ट्र) के स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड-19 टीका लगवाने गए राजकुमार यादव नामक शख्स को गलती से ऐंटी-रेबीज़ टीका लगा दिया गया। एक अधिकारी के अनुसार, शख्स गलत लाइन में लगा हुआ था लेकिन नर्स ने भी उसके केस पेपर नहीं देखे थे। मामले में नर्स व एक मेडिकल ऑफिसर को निलंबित किया गया है।