इटली सरकार द्वारा सभी श्रमिकों के लिए कोविड-19 टीकाकरण अनिवार्य करने के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन में हिंसा के बाद पुलिस ने एक दक्षिणपंथी पार्टी के नेताओं समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। 15 अक्टूबर से सभी श्रमिकों के लिए 'ग्रीन पास' सर्टिफिकेट अनिवार्य होगा। वहीं, वैध सर्टिफिकेट नहीं होने पर श्रमिकों को बिना वेतन के निलंबित किया जाएगा।