कोविड-19 ड्यूटी में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा ₹50 लाख का बीमा: रिपोर्ट

पीटीआई ने एक वरिष्ठ अधिकारी के हवाले से बताया है कि केंद्र सरकार कोविड-19 संबंधित कार्यों में लगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज के तहत ₹50-₹50 लाख का बीमा कवर देगी। इस योजना को 11 मार्च 2020 से प्रभावी माना जाएगा। गौरतलब है, देशभर में कुल 13.29 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 11.79 लाख सहायिकाएं हैं।