कोविड-19 नियमों के उल्लंघन पर शनिवार को दिल्ली पुलिस ने 1,484 चालान जारी किए

दिल्ली पुलिस ने कहा है कि शनिवार को सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान कोविड-19 मानदंडों के उल्लंघन के लिए 1,484 चालान जारी किए जबकि 384 एफआईआर दर्ज की गईं। वहीं इससे पहले कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वालों से दिल्ली पुलिस ने 2 जनवरी को ₹1.15 करोड़ का जुर्माना वसूला था और 45 एफआईआर भी दर्ज की थीं।