कोविड-19 पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान ऑस्ट्रेलियाई मंत्री पर चढ़ी मकड़ी, वीडियो आया सामने

ऑस्ट्रेलियाई राज्य क्वींसलैंड की स्वास्थ्य मंत्री यवेटे डीएथ का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कोविड-19 पर प्रेस ब्रीफिंग के दौरान एक मकड़ी उनके शरीर पर रेंगने लगी। वीडियो में मंत्री कहती हैं, "क्या कोई उसे हटा सकता है?...मैं दिखावा करूंगी कि शरीर पर मकड़ी नहीं है...लेकिन अगर ये मेरे चेहरे के आसपास पहुंचे...तो कृपया मुझे बता दें।"