कोविड-19 पॉज़िटिव हुए बिहार के नालंदा मेडिकल कॉलेज के 87 डॉक्टर्स

पटना (बिहार) के डीएम चंद्रशेखर सिंह ने रविवार को बताया कि नालंदा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के 87 डॉक्टर कोविड-19 से संक्रमित मिले हैं। उन्होंने कहा, "डॉक्टर्स या तो असिम्प्टोमैटिक हैं या फिर उनमें हल्के लक्षण हैं और उन्हें अस्पताल परिसर में आइसोलेशन में रखा गया है।" स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राज्य में कोविड-19 के कुल 1,074 ऐक्टिव मरीज़ हैं।