कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर होगी कार्रवाई, हेट स्पीच के होंगे गंभीर परिणाम: ईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए शनिवार को कहा, "चुनाव अभियान में शामिल हर व्यक्ति को कोविड-19 संबंधी दिशा-निर्देश का पालन करना होगा...और उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।" बकौल चंद्रा, "आयोग की सोशल मीडिया पोस्ट्स पर कड़ी नज़र रहेगी...हेट स्पीच देने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।"