कोविड-19 बूस्टर वैक्सीन डोज़ की ज़रूरत सिद्ध करने के लिए वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है: आईसीएमआर

आईसीएमआर के डायरेक्टर जनरल डॉक्टर बलराम भार्गव ने सोमवार को कहा कि इस बात को सिद्ध करने के लिए अब तक कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है कि कोविड-19 संक्रमण के खिलाफ एक बूस्टर वैक्सीन डोज़ की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, "फिलहाल के लिए सरकार की मुख्य प्राथमिकता देश की वयस्क आबादी को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी खुराक लगाना है।"