ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा है कि वह कोविड-19 महामारी के चलते इस साल अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे। उन्होंने अपने समर्थकों से कोविड-19 संक्रमण के कारण जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों की मदद करने और रक्तदान करने की अपील की है। गौरतलब है कि पटनायक ने पिछले वर्ष भी अपना जन्मदिन नहीं मनाया था।