प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि कोविड-19 महामारी के बाद भारत की अर्थव्यवस्था फिर से गति पकड़ रही है। उन्होंने कहा, "ये हमारे (सरकार) आर्थिक फैसलों और हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूत बुनियाद का प्रतिबिंब है।" बकौल मोदी, "एनआईआईएफ, गिफ्ट सिटी और डीएफआई जैसे संस्थान बनाकर हमने...आर्थिक विकास को...गति देने का प्रयास किया है।"