कोविड-19 महामारी ने पिछले साल दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों को गरीबी में धकेला: यूएन

संयुक्त राष्ट्र (यूएन) की एक रिपोर्ट के अनुसार, कोविड-19 की वजह से पिछले साल दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में चले गए हैं। यूएन के मुताबिक, 2019 में 81.2 करोड़ लोग अत्यधिक गरीबी में रह रहे थे और रोज़ाना करीब $1.90 कमा रहे थे। बकौल रिपोर्ट, यह संख्या रूस-यूक्रेन युद्ध से पड़ने वाले प्रभाव से पहले की है।