कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद जर्मनी में पहली बार दैनिक मामले 65 हज़ार के पार

जर्मनी में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 65,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, जो कि महामारी शुरू होने के बाद पहली बार जर्मनी में कोविड-19 मामलों की संख्या एक दिन में 60,000 से ऊपर दर्ज हुई है। जर्मनी की रोग नियंत्रण एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट के अध्यक्ष लोथर वीलर ने कहा, "हम आपात स्थिति में हैं।"