डच सिंहासन की उत्तराधिकारी प्रिंसेस ऐमालिया ने अपने 18वें जन्मदिन की पार्टी में 21 मेहमानों को आमंत्रित किया था जबकि सरकार ने कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के बीच लोगों से कहा था कि 4 से अधिक मेहमानों को आमंत्रित ना करें। प्रधानमंत्री मार्क रूट ने संसद में कहा, "मेहमानों को टेस्ट कराने को कहा गया था…और सभी वैक्सीनेटेड थे।"