कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण अपनी 20% फ्लाइट रद्द करेगी इंडिगो

ओमीक्रॉन वैरिएंट के बीच कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण इंडिगो अपनी 20% फ्लाइट रद्द कर रही है। कंपनी बदलाव शुल्क नहीं लेगी और 31 मार्च, 2022 तक की फ्लाइट्स के लिए 31 जनवरी तक होने वाली सभी नई व मौजूदा बुकिंग पर मुफ्त बदलाव करने की पेशकश की है। फ्लाइट्स को यथासंभव कम-से-कम 72 घंटे पहले रद्द किया जाएगा।