कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन पर लगा जुर्माना यूके के पीएम ने भरा, मांगी माफी
यूके में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन पर कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने को लेकर लगा जुर्माना भर दिया है। जॉनसन और यूके के वित्त मंत्री ऋषि सुनक को कोविड-19 लॉकडाउन में पार्टी करने के लिए जुर्माने का नोटिस भेजा गया था। जॉनसन और सुनक ने कोविड-19 लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करने पर माफी मांग ली है।