प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 वैक्सीन की 100 करोड़ से अधिक डोज़ लगने के बाद ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल फोटो बदल दी है। भारत ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के करीब 9 महीने में इस उपलब्धि को हासिल किया है। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने इस उपलब्धि को लेकर शुक्रवार सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया।