बिहार में कोविड-19 वैक्सीन की 11 डोज़ लेने का दावा करने वाले ब्रह्मदेव मंडल (84) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वह मधेपुरा ज़िला के पुरैनी इलाके के निवासी हैं। पुरैनी के एसएचओ ने कहा, "यह आरोप है कि मंडल ने विभिन्न पहचान पत्रों के आधार पर स्वास्थ्यकर्मियों को अलग-अलग तिथि व स्थानों पर गुमराह किया।"