तुर्की के दूतावास के बयान के मुताबिक, भारत और नेपाल के यात्रियों के लिए 15 नवंबर से क्वारंटीन नियमों में बदलाव किया गया है। कोविशील्ड और कोवैक्सीन की दोनों खुराकें ले चुके भारतीयों को वहां अनिवार्य क्वारंटीन नहीं होना पड़ेगा। तुर्की के राजदूत फिरात सुनेल ने ट्वीट किया, "यात्रियों को अब सिर्फ नेगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट और वैक्सीन प्रमाण-पत्र दिखाना होगा।"