केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने लखनऊ के सरोजनी नगर विकास खंड के नटकुर गांव के अपने दौरे के दौरान कहा, "कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज़ लगवा चुके लोगों के घरों के बाहर स्टिकर लगाए जाएं।" उन्होंने अधिकारियों से कहा, "सभी घरों में एक स्टिकर लगाएं जिसमें लिखा हो...मेरा घर टीकायुक्त घर...मेरे घर में सभी को टीका लगा है।"